बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बछवाड़ा। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन कुमार सिंह ने बैंक बाजार बछवाड़ा निवासी विवेक कुमार को पार्टी का नया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष व संबंधित नेताओं को पत्र जारी कर कहा है कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में नए प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। उनके मनोनयन पर पूर्व मुखिया श्रीराम राय, पंसस सिकंदर कुमार, विजय चौधरी, आलोक नंदन समेत पार्टी के कई पंचायत अध्यक्षों ने प्रसन्नता प्रकट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.