प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सात मैच खेले गए। दूसरे दिन का पहला मैच विवेक अकादमी वाराणसी और अयोध्या के बीच खेला गया, जिसमें विवेक अकादमी के गौरव यादव-3, कुनाल राजभर-2, नवनीत प्रशांत गोलू गौतम ने 1-1 गोल की मदद से मुकाबले को शून्य के मुकाबले 9 गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया। दूसरे दिन का पहला मैच मेजबान प्रतापगढ़ और आजमगढ़ के बीच खेला गया। मेजबान प्रतापगढ़ ने शुरुआत से ही दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद आरिश-2, सूरज, मोहम्मद अहद, प्रशांत शुक्ला और सौरभ यादव ने 1-1 गोल की मदद से शून्य के मुकाबले 6 गोल से जीत लिया। तीसरे मैच करमपुर और वाराणसी के बीच खेला गया। वाराणसी के लिए इशांत ने एक-एक गोल किया, जबकि करमपुर के लिए एक मात्र गोल दिलीप राजभर ने किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.