सिमडेगा, दिसम्बर 18 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ में आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में खेलभावना, ऊर्जा और उत्साह का अनुपम दृश्य देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के विभिन्न दलों के बीच खेले गए। एकलव्य दल एवं आरुणि दल के बीच खेले गए कबड्डी मैच में एकलव्य दल ने उत्कृष्ट तालमेल, साहस एवं रणनीति का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की। शिवाजी दल और भरत दल के मध्य हुए मुकाबले में भरत दल ने दृढ़ संकल्प और अनुशासित खेल से जीत दर्ज की। इसके पश्चात भरत दल एवं आरुणि दल के बीच खेले गए मैच में भी भरत दल ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से विजय हासिल की। वहीं बहनों का आरुणि दल और शिवाजी दल के बीच खेले गए अंतिम मुकाबले में शिवाजी दल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.