अंबेडकर नगर, मई 10 -- विद्युतनगर। विवेकानन्द शिशु कुंज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल एनटीपीसी टाण्डा में सत्र 2025-26 की नवीन शिशु भारती के गठन के लिए भाषण प्रतियोगिता के आधार पर अध्यक्ष, मंत्री व सेनापति पद का चुनाव हुआ। यशस्वी चौरसिया अध्यक्ष, अनिका पांडेय, स्वरा उपाध्यक्ष व आशिता वर्मा मंत्री, वैष्णवी पांडेय सहमंत्री, ऋतुध्वज सेनापति व यशस्व मौर्य सह सेनापति के रूप में चयनित हुए। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने वंदना सभा में नव चयनित भैया बहनों के पद व नाम की घोषणा की और उनके दायित्व का बोध भी कराया। शिशु भारती प्रमुख रामजी गौड़ की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.