हजारीबाग, जनवरी 10 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष के पद पर विवेकानंद सिंह के पुनः मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष को बधाई दी है। भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने कहा कि इसके पूर्व भी जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में एनडीए ने हजारीबाग जिले में बड़कागांव, मांडू, बरही तथा बरकट्ठा विधानसभा सीटों पर फतह हासिल की। उसके उपरांत लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। कहा कि जिस आस और विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया, वे जिम्मेवारी, समर्पण एवं पूरी निष्ठा के साथ पद का निर्वहन करेंगे। इससे पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.