सोनभद्र, अप्रैल 26 -- अनपरा,संवाददाता। शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का मार्ग पाठ्य सहगामी क्रियाओं से होकर ही जाता है। डी ए वी पब्लिक स्कूल,परासी में विगत सत्र 2024-25 के दौरान वर्ष भर चलने वाली पाठ्य सहगामी क्रियाओं के सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के पश्चात परिणामों की घोषणा निर्णायक मंडल ने की जिसमें विजेता सदन विवेकानंद एवं उपविजेता सदन श्रद्धानंद रहा। उनको प्रतीक चिह्न स्वरूप शील्ड दी गई। सम्बोधित करते हुए प्राचार्या रचना दुबे ने कहा कि वर्ष भर होने वाली गतिविधियों के मूल्यांकन के पश्चात् इन परिणाम की घोषणा की गयी।बच्चों को शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ इनमें भाग लेकर अपना सर्वांगीण विकास करने की प्रतिबद्धता को अंगीकार करने पर बल दिया। इस दौरान वरिष्ठ खेल शिक्षक एस.आर.दास,संगीत शिक्षक डॉ गौरव मिश्रा,कला शिक्षक राजेश सिंह,वरिष्ठ विज्ञान श...