गुमला, फरवरी 14 -- बसिया प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण केंद्र की शैक्षणिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति, झारखंड द्वारा संचालित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा आयाम के प्रांत प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, संरक्षक भुनेश्वर प्रसाद साहू, सचिव सुनील कुमार एवं सदस्य नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षक हरगोविंद के मंत्रोच्चारण के साथ विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का विधि-विधान से पूजन किया और उन्हें उपहार भेंट किए। बच्चों ने अपने माता-पिता की तीन बार परिक्रमा कर सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर सचिव सुनील कुमार ने कहा कि माता-पिता इस धरती पर साक्षात भगवान हैं और उनका सम्मान जीवन भर करना चाहिए। प्रांत प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.