सिमडेगा, नवम्बर 23 -- बानो, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ में शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा अरुण से प्रथम तक नामांकन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगा। साथ ही कक्षा द्वितीय से नवम तक के नामांकन फॉर्म वितरण भी इसी दिन से प्रारंभ होगा। प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रीय मूल्यों के साथ सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर नामांकन कराना सुनिश्चित करने की बात कही है ताकि वे आगामी सत्र में शिक्षा का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...