बागेश्वर, मई 25 -- कपकोट। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी में रविवार को नव निर्मित बहुद्देशीय कक्षा कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि उत्तराखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क के लिए दे रही है। अधिकारी कर्मचारी समय पर गुणवत्तापूर्वक ढंग से काम करें। विद्या भारती संस्कारवान शिक्षा देने का काम कर रही है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, स्कूल प्रबंधक दयाल सिंह ऐठानी, विक्रम सिंह शाही,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, राम सिंह कोरंगा, कुंदन सिंह परिहार बसंती देव हरि शाही मनोहर राम अंकित ऐठानी हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.