आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के यारी के पूरा गांव निवासी विवेकानंद पांडेय को शनिवार को काशी हिंदू विश्व विद्यालय में दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें यह उपाधि संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय से जैन दर्शन में आचार्य की उपाधि पर कुलपति संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रोफेसर बिहारीलाल शर्मा, प्रोफेसर राजाराम शुक्ल, प्रोफेसर प्रदूमशाह सिंह की उपस्थिति में प्रदान की गई। आचार्य शुभम मिश्र, नीरजाकांत मिश्र, धीरज तिवारी, राकेश पाठक, सुग्रीव तिवारी, जयराम उपाध्याय आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...