बोकारो, अगस्त 5 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। विवेकानंद नगर सतनपुर में सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद नगर की महिलाओं ने सावन महोत्सव के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता समेत मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सावन के विभिन्न गीतों पर सामुहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया। सावन महोत्सव पर महिलाएं सजधजकर सोलह श्रंगार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर काजल देवी, गुडिया कुमारी, रिंकी देवी, संध्या देवी, पलक कुमारी, चंदन, पिंकी देवी, स्वेता देवी, डॉली कुमारी व प्रतिमा देवी समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.