कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर। बार एसोसिएशन पार्क में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया। इससे पूर्व स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित किए गए। अधिवक्ता मो. तौहीद ने कहा कि विवेकानंद जी ने राष्ट्रहित और शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए हैं। कार्यक्रम में लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव, हर्ष वर्मा, हेमंत तिवारी, संजीव कनौजिया, अमितेश सिंह सेंगर, बृज नारायण निषाद, पुष्कर धर द्विवेदी, संजय वर्मा, अजय शर्मा समेत अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...