मिर्जापुर, जनवरी 13 -- लालगंज। क्षेत्र के बरडीहा गांव में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद के विचार आज भी समाज को दिशा देने के साथ ही भविष्य गढ़ने वाले हैं। बदलते दौर में युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रबोध से जोड़ने पर वक्ताओं ने जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख जयकुमार सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने से होती है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार प्रकाशपुंज की तरह हैं, जिनसे प्रेरणा लेने वाला व्यक्ति आत्मविश्वास और मजबूत चरित्र का निर्माण करता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विवेकानंद के विचार मन और कर्म को ऊर्जावान बनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.