बलिया, जनवरी 12 -- बलिया। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों का प्रासंगिक समाधान स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन में समाहित है। कहा कि विवेकानंद ज्ञान, प्रेम, सांख्य एवं भक्ति योग के जरिए महर्षि वशिष्ठ, वेदव्यास, भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक परम्परा को कायम रखे। तिवारी सोमवार को दुबहड़ ब्लॉक के उदयपुरा स्थित आध्यात्मिक चिंतन संस्थान के कैंप कार्यालय पर विवेकानंद के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने 'विवेकानंद का योग दर्शन' विषयक विमर्श में बताया कि ईश्वर प्रत्याक्षानुभूति है, जिससे प्रमाणित करना संभव नहीं है। इस मौके पर रवीन्द्र पांडेय, ऋषि कुमार, वामदेव दूबे, नमोनारायण यादव, रवि यादव, संजय प्रजापति आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...