अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़। विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्रों को औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के लिए बीएसएनएल मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय का दौरा कराया गया। औद्योगिक दौरे का समन्वय डॉ. आइशा मलिक, जय किशन सिंह रावत, इस्लाम खान और शिवानी चौधरी ने किया। इस दौरे के दौरान बीएसएनएल कार्यालय के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा छात्रों को दूरसंचार उपकरणों के कामकाज के बारे में तकनीकी ज्ञान दिया गया। दौरे के लिए चेयरमैन एडवोकेट अनिल सारस्वत ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...