भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागलपुर के विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा कार्यालय में रविवार को होली मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर युवा छात्र-छात्रा , आमंत्रित सदस्यों और केंद्र समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ और भजन से हुई, जिसके बाद झाल-मंजीरे और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ श्रद्धालु भक्ति संगीत में झूमते रहे। कार्यक्रम का समापन होली पकवान और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उत्सव में भागलपुर नगर समिति के नगर प्रमुख, नगर संचालक, उत्सव प्रमुख, साहित्य प्रमुख, युवा प्रमुख, कार्यालय प्रमुख, साथ ही भागलपुर विभाग से विभाग संचालक, विभाग संपर्क प्रमुख और प्रांत के साहित्य प्रमुख ने सक्रिय सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.