सीतापुर, जनवरी 2 -- महमूदाबाद। लखनऊ-फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले बाइपास पर विधायक द्वारा स्वामी विवेकानंद की स्मृति में स्वागत द्वार लगवाया गया है। स्वामी विवेकानंद स्मृति द्वार लगाए जाने पर लोगों से खुशी व्यक्त की है। विधायक आशा मौर्या ने लखनऊ-फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले बाइपास पर स्वामी विवेकानंद स्मृति द्वार शुक्रवार को लगवाया गया है। स्मृति द्वार लगाए जाने पर रवि अवस्थी, चंद्र प्रकाश निगम, रोहित सिंह, राहुल सिंह, मनोज शुक्ल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...