गिरडीह, जनवरी 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो में स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को आत्मसात करने और युवाओं को अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मौके पर स्कूल के हेडमास्टर अजय कुमार राय के साथ शैलेश कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र भोक्ता, संदीप राय, पंचदेव राय, गोविंद कुमार साव, बीरेंद्र सिंह, मौसम देव, प्रकाश मुर्मू, लालजीत हाजरा, श्रीकांत सिंह आदि शिक्षक व कर्मचारी उप...