लातेहार, फरवरी 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शहर से सटे धोबी टोला मोहल्ले में बजरंग प्रसाद के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण महायज्ञ इन दिनों पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में डुबोए हुए है। प्रतिदिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर लोग भाव-विभोर हो रहे हैं। विवेकानंद किशोर संस्थान की ओर से कथा वाचक एवं उनकी पूरी टीम को शाल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण और हरि बोल के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर संस्थान के नरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला दिव्य ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि कथा वाचक की वाणी से निकलने वाला प्रत्येक शब्द श्रद्धालुओं के हृदय को छू रहा है और समाज में धर्म,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.