बिजनौर, जनवरी 12 -- जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ प्रांत की नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ओम कुमार, मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष अंकित स्वामी, विभाग संगठन मंत्री सत्येंद्र, नगर अध्यक्ष राजीव तथा विद्यालय प्रबंधक रघुराज सिंह नागर द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ओम कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष अंकित स्वामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाया। विभाग संगठन मंत्री सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.