जमशेदपुर, जनवरी 13 -- जमशेदपुर। भाजपा बिष्टूपुर के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्होंने सनातन परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया, जिससे हर वर्ग के लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं। रानी कुदर में आयोजित विवेकानंद जयंती कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विवेकानंद के विचारों पर चलकर युवा अपने जीवन लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेशानंद गोस्वामी थे। कार्यक्रम के बाद सन्नी सिंह ने भाजपा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा का स्वागत करते हुए पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.