प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को काशी प्रांत की प्रांतीय प्रचार विभाग की कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने उद्घाटन किया। कहा कि सूचना क्रांति के युग में प्रचार केवल एक माध्यम नहीं, बल्कि एक अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। द्वितीय सत्र में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप भटनागर ने बताया कि एक प्रभावी समाचार वह है जो स्पष्ट, संक्षिप्त और तथ्यपरक हो। तृतीय सत्र में काशी प्रांत के प्रचार संयोजक विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने प्रचार विभाग की भविष्य की कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत किया। चतुर्थ सत्र में ईसीसी के डॉ. लोकेन्द्र तिवारी ने वर्तमान समय की सबसे चर्चित तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि तकनीक का उपयोग विवेकपूर्ण और रचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.