आगरा, मई 5 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कर्मचारियों की आवाज प्रदेश स्तर पर उठेगी। उत्तर प्रदेश राज्य विवि कर्मचारी महासंघ में अब विवि के कर्मचारियों को सशक्त प्रतिनिधित्व हो गया है। विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को महासंघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में महासंघ की नवीन कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न हुआ था। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, प्रवक्ता डॉ. संतोष यादव, विशिष्ट सदस्य निखिल शर्मा तथा संरक्षक शिवगोविंद भदौरिया जी को चुना गया था। स्वागत समारोह के बाद विवि में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखा। साथ ही लंबित मांगों पर लगातार पत्र लिखने के बाद भी समाधान ना करने की बात कही। इस पर महासंघ के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.