आगरा, दिसम्बर 3 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के युवोत्सव के दूसरे चरण का आयोजन जनवरी में होगा। विवि की ओर से युवोत्सव के दूसरे चरण को नौ और 10 जनवरी को कराने का फैसला लिया है। इसके बाद यहां श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र विवि का प्रतिनिधित्व इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्ट में करेंगे। विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के वार्षिक युवोत्सव को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया था। पहले चरण का आयोजन साहित्य उत्सव के रूप में किया गया था। साहित्य उत्सव की विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षांत समारोह में चल वैजयंती प्रदान कर सम्मानित किया गया था। अब युवोत्सव के द्वितीय चरण का आयोजन 9 एवं 10 जनवरी को किया जाएगा। इस चरण में कुल 22 विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिनमें नृत्य, संगीत, नाटक, ललित कला, लोक कला एवं अन्य सांस्कृ...