मथुरा, फरवरी 12 -- संस्कृति विश्वविद्यालय ने सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेमिनार हॉल में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का आयोजन संस्कृति विश्वविद्यालय, एनआईआई फाउंडेशन, महिंद्रा फाइनेंस और सिस्को के द्वारा मिलकर किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारियों, प्रशिक्षकों और सामुदायिक प्रतिनिधियों कोआधुनिक वित्तीय प्रणाली और डिजिटल परिदृश्य की जटिलताओं को समझने और उनका प्रभावी उपयोग करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किए गए। आईक्यूएसी के निदेशक डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी ने कार्यशाला के उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता लोगों को सूचना तक पहुंचने, प्रभावी संचार करने, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने और साइबर खतरों से बचने में सक्षम बनाती है, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.