समस्तीपुर, दिसम्बर 25 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि में तीन दिवसीय 20वीं रिसर्च काउंसिल (रबी) की बैठक 26 दिसंबर से होगी। इसमें पूर्व की बैठक की समीझा एवं आगामी योजनाओं पर मंथन होगा। इस दौरान नये अनुसंधान व तकनीकों पर 3 दिनों तक मंथन एवं नये शोध व तकनीक को किसानों के लिए अनुशंसित किया जा सकता है। कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शोध कर रहे वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...