मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी में दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए नामांकन समिति की बैठक शुक्रवार को होगी। बैठक में पीजी नामांकन में फीस माफी पर चर्चा की जायेगी। जूलॉजी और हिस्ट्री में सीट बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश पर नामांकन समिति की बैठक की जा रही है। पीजी में पहली मेरिट लिस्ट के तहत दाखिला पूरा हो चुका है। पहली लिस्ट में 6500 छात्रों ने दाखिला लिया है। दूसरी लिस्ट नामांकन समिति की बैठक के बाद जारी की जायेगी। पीजी में 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। 22 हजार 562 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...