समस्तीपुर, जनवरी 16 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि,पूसा का पोर्टिको परिसर गुरुवार को विवि के छात्रों के उत्सवी समारोह से गुलजार रहा। छात्रों में खासकर दक्षिण भारत से जुड़े छात्र-छात्राएं व शिक्षक पोंगल उत्सव मनाने में जुटे थे। मंच को गन्ना, मटका व भगवान गणेश, लक्ष्मी व सरस्वती की तस्वीर से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मंच से सटे पोंगल का आयोजन किया गया था। जहां मटके में रखी सामाग्री को आग की लौ से उपलाने का प्रयास किया जा रहा था। मटके की सामाग्री उपलाते ही पोंगल से जुड़े नारे मौजूद लोग लगाने लगे। जगह-जगह रंगोली बनाकर सजाया गया था। इस दौरान छात्रों के बीच कई तरह की गतिविधियां समारोह को और अधिक रोचक व आकर्षक बनाती रही। घंटों चले इस आयोजन के दौरान मौजूद छात्रों व शिक्षकों की प्रसन्नता देखते बन रही थी। समारोह को सफल बनाने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.