दरभंगा, अप्रैल 11 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला वश्विवद्यिालय मुख्यालय के प्रशासनिक भवन में बुधवार को तालाबंदी करने के मामले में वश्विवद्यिालय प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कुलपति प्रो. एसके चौधरी के आदेश से कुलानुशासक गंगा प्रसाद झा ने इस मामले में छह लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि लॉ में नामांकन के लिए प्रयासरत इन लोगों ने प्रशासनिक भवन में ताला लगाकर कर्मियों को अंदर बंद कर दिया। इससे राज्य स्तर पर सीईटी बीएड परीक्षा का काम सहित अन्य सरकारी काम बाधित हुआ। तालाबंदी से कर्मियों व अधिकारियों में भय बना रहा। वश्विवद्यिालय परिसर में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बन गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.