आगरा, जून 20 -- आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में महिला सशक्तिकरण के लिए योग का आयोजन किया गया। सेठ पदम चंद जैन प्रबंध संस्थान ने राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सहयोग से कार्यक्रम किया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित रहा। इसमें महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य योग को एक जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए जनजागरूकता फैलाना और विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना था। योग न केवल शारीरिक लचीलापन और ताकत प्रदान करता है, बल्कि मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन भी स्थापित करता है। यह आधुनिक जीवन की चुनौतियों, विशेषकर महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.