आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई। स्थापना के साथ ही निदेशक डॉ. महेश श्रीवास्तव एवं डॉ. नरेंद्र सिसोदिया के निर्देशन में मैनेजर कुलभूषण द्विवेदी के द्वारा इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर एवं जनपद में नियमित रूप से स्टार्ट-अप से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...