झांसी, दिसम्बर 15 -- केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के परिसर स्थित रामवन का कुलपति ने निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि इसे विकसित किया जाए। उन्होंने नक्षत्र वाटिका के अलावा नवग्रह वाटिका व अन्य क्षेत्रों को भी देखा। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने आज विश्वविद्यालय परिसर में विकसित हो रहे 'राम वन' का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राम वन के विभिन्न विकसित एवं विकासाधीन हिस्सों का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय ने राम वन के अंतर्गत विकसित थीमैटिक क्षेत्रों, पैदल मार्गों, पौधों की वृद्धि, स्वच्छता व्यवस्था तथा समग्र रख-रखाव की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने हरिशंकरी, पंचवटी, नन्दन वन एवं सप्तऋषि कुंज सहित अन्य विकसित क्षेत्रों का निरीक्ष...