भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता रविवार की सुबह विवि चौक पर हुए एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई। मृतका रुकमणी देवी नाथनगर के दिलदारपुर की रहने वाली थी। घटना को लेकर मृतका के बेटे करण महतो ने बताया है कि रविवार की सुबह आठ बजे उनकी मां सब्जी खरीदने के लिए विश्वविद्यालय चौक जा रही थी। रास्ते में ही विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उनकी मां को धक्का मार दिया। घटना के बाद चंपानगर की तरफ से आने वाला बाइक सवार सराय की तरफ भाग निकला। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मायागंज पहुंचे। मायागंज में ही सुबह साढ़े आठ बजे डॉक्टर ने रुकमणी देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.