मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 9,12,696.35 करोड़ रुपये का यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इसमें मुरादाबाद और मंडल के अन्य जिलों के लिए सौगात मिली है। बजट में बुनियादी ढांचे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार को केंद्र में रखते हुए सभी जिलों को लाभ मिलेगा। बजट में मुरादाबाद मंडल मुख्यालय के मुरादाबाद जिले समेत रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और संभल के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का प्रावधान किया गया है। मंडल के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिहाज से बड़ी सौगात दी है। सरकार ने मुरादाबाद मंडल में निर्माणाधीन 'गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। वहीं निर्यातक नगरी के निर्यातकों के उद्योगों को गति दे...