कानपुर, नवम्बर 25 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैम्पस में मंगलवार से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं। 18 दिसंबर तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर के 121 पेपर की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 5,697 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में पांचवें सेमेस्टर के 48 पेपर की परीक्षा हुई, जिसमें 2,773 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहले दिन कुल 50 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कैम्पस के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दूसरे विभागों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया। परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों का डीन एकेडमिक, परीक्षा प्रभारी और वरिष्ठ प्रोफेसर्स ने औचक निरीक्षण किया। परिसर के 19 विभागों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.