मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के सोशल साइंस ब्लॉक में रविवार को एनएसएस और दर्शनशास्त्र विभाग की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विवि की एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने भीषण ठंड में भी स्वच्छता अभियान में उपस्थित होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। अभियान की अध्यक्षता कर रहे दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. निखिल रंजन प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व है। मौके पर में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. एसपी चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.