मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू शिक्षक संघ बूटा और बुस्टा ने गणित विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार पर हुए हमले की भर्त्सना की। संघ ने इसको लेकर सोमवार को आपात बैठक कर एकजुटता दिखाई। संघ ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और विवि परिसर में सभी संकायों के विभागों, केन्द्रीय पुस्तकालय व प्रशासनिक भवन सहित सभी भवनों में के प्रवेश-निकास के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। संघ ने इसके अलावा सभी जगहों पर सुरक्षा-प्रहरियों की ड्यूटी लगाने और विवि परिसर में पुलिस की पेट्रोलिंग कराने की मांग की। विवि में कानून व्यवस्था के लिए मानिटरिंग कमेटी बने। विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की एक शांति व सुरक्षा समन्वय समिति गठित की जाये। मांग करने वालों में प्रो जयकांत सिंह, प्रो रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो अरुण कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.