मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय के नए प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी बनाए गए हैं। वह अभी एमजेके कालेज बेतिया के प्राचार्य और सोशल साइंस के डीन भी हैं। गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। एमजेके कॉलेज का नया प्राचार्य प्रो. नवल किशोर बैठा को बनाया गया है। प्रो. बैठा अभी एसएनएस कॉलेज मोतिहारी के प्राचार्य का पद संभाल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...