गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर। मार्च के दूसरे सप्ताह से फकीर मोहन विश्वविद्यालय बालासोर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताईक्वांडो (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ताईक्वांडो टीम का चयन 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद भवन पर होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...