लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, संवाददाता। भातखंडे संस्कृति विवि के जयशंकर प्रसाद सभागार में भातखंडे एलुमनाई एसोसिएशन की पहली बैठक हुई। कुलपति और कुलसचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य संख्या बढ़ाने, संगठन के प्रचार-प्रसार में गति लाने और भविष्य की दिशा तय करने पर चर्चा हुई। कुलपति डॉ. मांडवी सिंह ने कहा कि यह मंच पूर्व विद्यार्थियों को एक साथ जोड़कर न केवल संस्थान की गौरवगाथा को आगे बढ़ा सकता है, अपितु सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी योगदान दे सकता है। अध्यक्ष डॉ. सीमा भारद्वाज, उपाध्यक्ष रमा अरुण त्रिवेदी समेत कई अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.