मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक का संयोजन सचिव गौरव ने किया। अध्यक्षता रामकुमार ने की। बैठक में तय किया गया कि 29 जनवरी को दोपहर के बाद कर्मचारी संघ की आमसभा होगी। इसके जरिए अपनी मांगों की ओर विवि का ध्यान खींचा जाएगा। गौरव ने बताया कि विवि कर्मचारी संघ 11 सूत्रों मांगों को पूरा करने के लिए विवि प्रशासन से कह रहा है। हमारी मांगों में शिक्षकेतर कर्मचारियों को उप कुलसचिव, विकास पदाधिकारी, योजना पदाधिकारी, सहायक परीक्षा नियंत्रक और सहायक वित्त अधिकारी बनाना शामिल है। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में दैनिक वेतनभोगी और न्यूनतम वेतनभोगी को नियमित किया जाये। बैठक में संजीव कुमार सिंह, कुमार राजन सिंह, विकास मिश्रा, अक्षय कुमार, सुरेश कुमार, प्रभात कुमार, राघवेंद्र कुमार सिंह, ...