समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर में बीते 24 नवम्बर को कचड़ा उठाने के क्रम में एसिड का बोतल फटने से घायल चार लोगों में दो लोगों को मंगलवार को अपोलो बर्न अस्पताल, पटना से डिस्चार्ज कर दिया गया है। विवि से मिली जानकारी के अनुसार डिस्चार्ज होने वाले कर्मियों में सौरभ कुमार एवं साजन कुमार शामिल हैं। जबकि लक्ष्मण मंडल एवं सीताराम सहनी अब भी अस्पताल में ईलाजरत बताये गये हैं। इधर घटना को लेकर विवि की ओर से गठित चार सदस्यीय कमेटी एवं पुलिस प्रशासन की फॉरेंन्सिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार लोग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार विवि के कमेटी की रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर देनी थी। विवि के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले दो लोगों को लाने के लिए वाहन भेज दिया गया है। घायलों पर खर्च होने वाले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.