आगरा, जून 29 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर पहली बार कर्मचारियों के मेधावी बच्चों का सम्मान करेगा। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि विवि का स्थापना दिवस एक जुलाई को मनाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस परिसर, छलेसर में लॉंग जम्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 100 और 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, हैण्डबॉल, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पालीवॉल पार्क परिसर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्वामी विवेकानन्द परिसर, खन्दारी में बैडमिंटन तथा बॉस्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.