मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में परास्नातक की परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 31 जनवरी को समाप्त होंगी। दूसरी ओर स्नातक की परीक्षाएं 12 जनवरी से प्रस्तावित हैं, लेकिन अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। विवि के अधिकारियों के अनुसार स्नातक की परीक्षाओं की तिथि और आगे बढ़ सकती है। हालांकि स्नातक की परीक्षाएं 175 केंद्रों पर होंगी। गुरु जंभेश्वर विवि ने स्नातक स्तर पर परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों को तीन बार मौका दिया। दो जनवरी तक उन्हें फार्म भरने व उनके सत्यापन का समय दिया गया था। बता दें कि विवि ने स्नातक स्तर पर पहले फार्म भरने के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया था। बाद में तिथि बढ़ाकर 26 दिसंबर व 29 दिसंबर तक कर दी गई थी। कुछ कॉलेजों की कमी के कारण छात्रों की सीट लॉक नहीं हो पाई तो विवि ने दो जन...