बलिया, जनवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। शहर के महावीर घाट गंगाजी मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समापन पर रविवार को अन्नप्राशन, नामकरण, विद्यारंभ, दीक्षा संस्कार कराया गया। इसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ समापन की पूर्ण संध्या पर शनिवार की शाम दीप महायज्ञ में भाव भरी आहुतियां दी गई। इस दौरान हजारों दीपकों के एक साथ प्रज्ज्वलित होते ही वातावरण में दिव्य व अलौकिक आनंद की अनुभूति होने लगी और यज्ञ स्थल दीपक की रोशनी से रोशन हो उठा। यज्ञाचार्य रामतपस्या ने बताया कि गायत्री महायज्ञ में दीप यज्ञ का बहुत बड़ा महत्व है, दीपक उजाले का प्रतीक है। दीप जलाकर लोग अपने जीवन के अंधकार को दूर...