सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- खेसरहा। राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर जिला स्काउट कमिश्नर करुणाकांत ने रोवर्स-रेंजर्स द्वारा निर्मित टेंट, गेट एवं विभिन्न रचनात्मक एवं उपयोगी गैजेटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स जैसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर संयोजक दिलीप कुमार ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स गतिविधियों के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं समाजसेवा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेंगे और महाविद्यालय का नाम जनपद एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.