गोड्डा, जनवरी 5 -- गोड्डा। नालसा डान (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन ) स्कीम ,2025 के तहत युवा जागरुकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 05 से 12 जनवरी 2026 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी डालसा सचिव दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन पांच जनवरी को जागरुकता रैली निकाली जाएगी। रैली सिविल कोर्ट से निकलकर विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। इसमें न्यायिक पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, एलएडीसी, खिलाड़ी, पुलिस जवान, एनजीओ कार्यकर्ता सहित युवा शामिल होंगे। छह जनवरी को डालसा की ओर से डान पर आधारित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीसरे दिन सात जनवरी को पंचायत स्तर पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। आठ जनवरी को स्कूल व का...