प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रविवार को स्वर्ण जयंती उत्सव 'आंचल से परचम तक' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा ने कहा कि विविधता का संरक्षण ही भारतीय संविधान में निहित अल्पसंख्यक अधिकारों की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इतिहास के मध्यकाल में ऐसी धारणा प्रचलित थी कि शासक अपनी धार्मिक मान्यताएं प्रजा पर थोप सकते हैं, जबकि भारतीय संविधान ने इस प्रवृत्ति को नकारते हुए विविधता में समरसता की राह दिखाई है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने कॉलेज की 50 वर्ष की यात्रा को 'एक युग का सार' बताया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की प्राचीनता और वैश्विक योगदान पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.