सुपौल, जनवरी 28 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित राधे श्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. राधेश्याम यादव ने झंडारोहन किया। उपस्थित अतिथि, शिक्षक, छात्र - छात्राओं और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाया। प्राचार्य डॉ .यादव ने कहा कि यह संविधान उन अमर वीर सपूतों के अथक परिश्रम का परिणाम है जिसके निर्माण में दो वर्ष 11 माह 18 दिन लगे। संविधान को बचाने का हम सभी देश वासियों का परम कर्तव्य है। कहा कि आज हमें अपने देश को कुछ देने का वक्त आ गया है। इसके लिए हम देश के लोगों को प्रेम देकर, शिक्षा देकर, किसी बेसहारा को सहारा देकर अपने समाज एवं देश की उन्नति में अपना सहयोग दे सकते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान देश की सबसे बड़ी समस्या अशिक्षा है, देश के सभी नागरिकों को प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करना एक अनिवार्य आवश्यकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.