गिरडीह, फरवरी 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विवाह से इंकार करने पर प्रेमिका द्वारा प्रेमी को लप्पड़-थप्पड़ की गई है। यह लप्पड़-थप्पड़ नगर थाना के बाहर हुई है। हालांकि तत्काल पुलिस ने बीच बचाव किया और दोनों को डांट-डपट कर एक-दूसरे से अलग किया। दरअसल युवक अरगाघाट का रहने वाला है। वहीं युवती पीरटांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती बेरगी स्थित एक प्राइवेट कॉलेज से बीए की है। पढ़ाई के दौरान वह सिरसिया में एक किराये के मकान में रह रही थी। इसी दौरान युवक व युवती संपर्क में आये और दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा। जब इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को हुई तो दोनों के परिजनों ने उन दोनों का अलग-अलग जगह विवाह कराने में लग गये। हालांकि युवक व युवती के बीच रिश्ता खत्म नहीं हुआ था। दोनों संपर्क में थे। इस बीच युवती का विवाह तय हुआ तो युवक ने युवती क...